BHILWARA

बाड़मेर में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका टैंक में कूदे:युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर, 2 दिन से घर से थे गायब


लव अफेयर के चलते शादीशुदा युवक और विवाहिता ने सुसाइड करने के लिए पानी के टैंक (टांके) में कूद गए। इनको टांके में गिरता देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला।
युवती की मौत हो गई, वहीं युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके अमरावास कोनरा गांव की बुधवार सुबह 8.30 बजे की है।

मॉर्च्युरी में रखवाया शव
सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। यह युवक-युवती 2 दिन घर से गायब थे।

एक व्यक्ति ने टांके पर बैठा देखा था
पुलिस के अनुसार अमरावास कोनरा निवासी खेराज के पानी के टैंक (टांके) पर युवक-युवती दोनों बैठे थे। वहां पर एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया और संदिग्ध हालात में पाए जाने पर आसपास के लोगों से संपर्क किया। वहीं इनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की।
इसके कुछ देर बाद दोनों टैंक में कूद गए।



युवक को बाड़मेर रेफर किया गया
ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को टैंक से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया। दोनों की पहचान लक्ष्मी पुत्री नंदुलाल निवासी आटिया और डूंगराराम पुत्र प्रभुराम निवासी अमरावास कोनरा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया।

‘रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई‘
चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया- प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच लव अफेयर होना सामने आया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक के घर से 600 मीटर दूर कूदे टैंक में
युवक डूंगराराम शादीशुदा है। उसके 2 बेटियां है। खुद मजदूरी करता है। डूगराराम सोमवार को घर से निकला था। मंगलवार को पूरे दिन घर नहीं लौटा। मिली जानकारी के दौरान युवक और युवती मंगलवार को साथ में ही थे। बुधवार को सुबह युवक के घर से 600 मीटर दूर खेत में बने टांके पर बैठा इन्हें देखा गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!