BHILWARA

सवाईपुर में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण, विभिन्न समस्याओं का हुआ निस्तारण

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सवाईपुर सहित बनकाखेड़ा व रेड़वास के ग्रामीणों एवं लाभार्थियों के लिए ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया । शिविर के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया । शिविर प्रभारी तहसीलदार श्रीलाल मीणा ने बताया कि शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा पेंशन रिओपन करने की 6 जांचे, एक विवाह प्रमाणपत्र, 20 जन आधार पत्र, 20 जन्म प्रमाण पत्र, पांच पेंशन सत्यापन, पांच जॉब कार्ड । राजस्व विभाग 22 नोटिस तामिल, 11 गिरदावरी एप डाउनलोड, 20 फरवरी एप की जानकारी दी, 7 मूल निवास प्रमाण पत्र, 4 जाति प्रमाण पत्र, 7 मूल निवास पत्र, 4 जाति प्रमाण पत्र, शुद्धिकरण के 7  प्राप्त हुए, दो का निस्तारण,2 आपसी बटवारा । वन विभाग द्वारा 30 पौधे लगाए गए । बाल विकास विभाग में 15 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीकृत, 35 पोषण हेयर की ई केवाईसी, 160 विभाग की योजना की जानकारी दी ।

नवसृजित ग्राम पंचायत हेतु भवन व  भूमि चिन्हीकरण किया । शिविर में 15 बालिकाओं को पेन, पेंसिल एवं पुस्तिकाओं का वितरण कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया । शिविर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्लास्टिक लाओ शक्कर ले जो कार्यक्रम के तहत 11 किलो पॉलिथीन के बदले 11 किलो शक्कर का वितरण किया गया, स्वच्छता की शपथ दिलाई गई सिंगल यूज पॉलिथीन की जगह कपड़े व कागज के थैले का उपयोग हेतु शपथ दिलाई, सभी को कोटड़ी ब्लॉक को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली तथा 26 जनवरी 2026 तक प्लास्टिक मुक्त कोटड़ी बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया । इस दौरान पंचायत समिति से दिलीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राम प्रताप जाट, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, बद्री लाल जान भारतीय किसान संघ प्रदेशा उपाध्यक्ष, सवाईपुर प्रशासक किशनलाल जाट, बनकाखेड़ा प्रशासक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश गाडरी, रेड़वास प्रशासक प्रतिनिधि जगन्नाथ बलाई, अमर चंद गाड़री सवाईपुर पूर्व सरपंच, देवराज जाट हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष, कुलदीप सिंह मंडल उपाध्यक्ष सहित आदि कई मौजूद रहे । शिविर का समापन सकारात्मक वातावरण एवं जनकल्याणकारी संकल्पों के साथ हुआ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!