BHILWARA

बिजौलिया में अपराधियों पर सख्ती: शराब, वारंट और उपद्रवियों पर एक साथ वार , 5 गिरफ्तार

बिजौलिया .

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में अपराध और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजौलिया पुलिस ने एक ही दिन में कई प्रभावी कार्यवाहियाँ की।

पुलिस चौकी कास्या प्रभारी सउनि नरेश कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान सत्तू लाल उर्फ सत्या कंजर (19) निवासी बड़ा चिताबड़ा के रूप में हुई। उसकी बाइक से 30 लीटर हथकड़ी कच्ची शराब से भरा ड्रम बरामद किया गया। शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

अन्य गिरफ्तारियां भी की गईं

वही पुलिस ने स्थायी वारंटी दुर्गाशंकर बलाई (31) निवासी राणाजी का गुड़ा को न्यायालय से जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। फरार चल रहा आरोपी शैतान कंजर (21) को भी डिटेन किया गया, जो धारा 304B BNS के प्रकरण में वांछित था। नशे में झगड़ा कर रहे पिता-पुत्र मांगीलाल (50) और राकेश (20) को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

टीम में शामिल अधिकारी:

नरेश कुमार, सउनि नरेंद्र, कानि 340 शिवपाल, कानि 1615 रणजीत, कानि 1582 हेमराम, कानि 2169

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!