BHILWARA

गोपालपुरा में पैंथर का हमला, गोवंश घायल, ग्रामीणों में दहशत


बिजोलिया । रमेश गुर्जर । उपखण्ड क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में सोमवार देर रात पैंथर के हमले से एक गोवंश घायल हो गया। घटना गांव निवासी प्रकाश राठौर के घर पर बंधे गाय के बछड़े के साथ हुई।

[metaslider id=”6448″]



परिजन हेमा राठौर ने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे पैंथर ने बछड़े पर हमला कर दिया। अचानक हुई घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पैंथर जंगल की ओर भाग गया।

[metaslider id=”6401″]



ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले कई दिनों से पैंथर का मूवमेंट देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की ओर से जल्द ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया गया है।



आबादी क्षेत्र में पैंथर की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है और लोगों ने वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!