BHILWARA

खरगोन (म.प्र.) में होने वाली ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता हेतु ;भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना की टीम घोषित



भीलवाड़ा 31जनवरी। मध्य प्रदेश के खरगोन में 1 फरवरी से आयोजित होने वाली सीनियर ऑल इंडिया आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के लिए भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना की हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टीम भीलवाड़ा शहर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेगी।


शिक्षाविद् विवेक निमावत ने बताया कि खेल विकास योजना के मुख्य कोच अजीत जैन ने  टीम में अमित लोधा, सन्नी गाडरी, काना गाडरी, रजत गाडरी, सियाराम माली, शीलू गुर्जर, विक्रम जाट, शिवम सिंह, संदीप थापा, रोनी दासलानिया, धर्मा पुरी, मुरली दाधीच, सुमित गुप्ता, लक्की, नीरज खटीक और दक्ष जाजोट को शामिल किया गया है।


भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को केवल शौक के रूप में नहीं, बल्कि नौकरी, केरियर, मेडल और सम्मान प्राप्त करने के उद्देश्य से भी खेलें। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भीलवाड़ा का नाम रोशन करेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!