हिण्डोली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सम्माननीय चेयरमैन श्री हरसहाय यादव के निर्देशानुसार ज़िला कांग्रेस कमेटी बूंदी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) की ज़िला कार्यकारिणी / ब्लॉक / नगर अध्यक्षों की सूची निम्नानुसार जारी की है।


इस दौरान बूंदी जिले के हिण्डोली कस्बे के मनोज सैनी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मनोज सैनी को जिला महामंत्री, दिनेश सैनी जिला महामंत्री, किशन गुर्जर को जिला महामंत्री पद पर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मनोज सैनी, दिनेश सैनी,किशन गुर्जर ने पूर्व खेल मंत्री व हिण्डोली विधायक अशोक चांदना को आभार व्यक्त किया है।

स्वागत के दौरान संगठन महासचिव कांग्रेस जिला बूंदी दिनेश जी शर्मा, पूर्व फुले ब्रिगेड जिला महासचिव जितेंद्र सैनी, शुभम सुवालका यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, ओम सुवलका, नेमीचंद कुमावत, मनोज मीणा आदि उपस्थित रहे!
