बिजौलिया । नरेश धाकड़
ऊपरमाल आदर्श धाकड़ समाज के 27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक समाज के सभा स्थल पर ऊपरमाल धाकड़ समाज पंचायत अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 27वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने एवं विभिन्न सामाजिक सुधारों को लागू करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में बताया गया कि भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ के प्रयासों से वर्ष 1998 में समाज में विवाह समारोहों में होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाने तथा समाज के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक विकास के उद्देश्य से सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई थी। इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का निर्णय समाज द्वारा लिया गया।


गुरुवार को यह बैठक आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ को आजीवन संरक्षक बनाए जाने तथा श्री धाकड़ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष दीपशिखा को संयोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर समाज सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

बैठक में थड़ौदा प्रशासक राजेश कुमार धाकड़, समाज पंचायत सचिव शंकरलाल धाकड़, 26वें सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, पूर्व अध्यक्ष सुगनलाल धाकड़, सोहनलाल धाकड़, अधिवक्ता अनिल कुमार धाकड़, पंकज कुमार धाकड़, लोकेश धाकड़, श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री पप्पूलाल धाकड़, दुर्गेश धाकड़, प्रेमचंद धाकड़, दिनेश धाकड़, ओंकारलाल धाकड़, कजोड़ धाकड़, सुरेश धाकड़, रामफूल धाकड़, बालूराम धाकड़, बबलू धाकड़ मनोज धाकड़ , रामफूल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 15 फरवरी, रविवार को आयोजित की जाएगी।
