ऊर्जा मंत्री नागर एव विधायक मीणा ने किया,विकास कार्यों कालोकार्पण

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा,शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने किया शिलान्यास,शनिवार को नराणा स्थित नालेश्वर महादेव मंदिर मै विधायक मद से स्वीकृत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित छायागृह (टिन शेड)शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया,

इस दौरान अखिल मेवाड़ धाकड़ समाज की ओर से अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए,ऊर्जा मंत्री नागर ने नालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की,इसके पश्चात विधायक मद से निर्मित छायागृह का लोकार्पण किया,

कार्यक्र मे भाजपा नेता किशोर शर्मा,प्रधान कोटड़ी करण सिंह बेलवा,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जहाजपुर मांगीलाल जैन,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पारोली दुर्गालाल धाकड़,अखिल मेवाड़ धाकड़ महासभा अध्यक्ष सरवनलाल धाकड़,धाकड़ समाज कर्मचारी संघ अध्यक्ष देवीलाल धाकड़,सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष बालूराम धाकड़,नालेश्वर महादेव मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष गोपाललाल धाकड़,ग्राम पंचायत बावड़ी प्रशासक मैना देवी जैन सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।