बिजोलिया (नरेश धाकड़)।
पूर्व जिला प्रमुख एवं ऊपरमाल धाकड़ समाज सम्मेलन के संरक्षक इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ मध्यप्रदेश के झांतला में आयोजित द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे। झांतला पहुंचने पर सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति द्वारा उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ (युवा संघ), ऊपरमाल धाकड़ समाज के अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़ (थडोदा), सरपंच राजेश धाकड़, ट्रस्ट सचिव गोपाल धाकड़, एडवोकेट राजूलाल धाकड़ सहित श्री धाकड़ महासभा के पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री पप्पूलाल धाकड़ (युवा संघ), प्रदेश महामंत्री दुर्गेश धाकड़, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील धाकड़ तथा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश धाकड़ का भी अभिनंदन किया गया।

झांतला सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष छीतरलाल धाकड़ एवं समिति सदस्यों द्वारा किए गए मान-सम्मान पर इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन धाकड़ समाज के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं, जिससे समाज आर्थिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त होता है।
उन्होंने कहा कि धाकड़ समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसके लिए समाजसेवा में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज सुधार, शिक्षा और राजनीति में सक्रिय सहभागिता पर विशेष जोर दिया तथा युवाओं से आगे आकर नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे आवश्यक आधार है।
