विक्रम सिंह @काछोला
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंशा, गेहूली एवं हाजीवास में वार्षिकोत्सव एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साईकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति से वातावरण उत्सवमय बना रहा


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं को साईकिलों का वितरण किया गया साईकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे इस योजना के माध्यम से दूर-दराज के गांवों से आने वाली बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा में आने वाली दूरी की बाधा दूर होगी अपने संबोधन में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा ही विकास की सबसे बड़ी कुंजी है और बालिका शिक्षा को सशक्त बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सरकार छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, ताकि कोई भी बेटी पढ़ाई से वंचित न रहे उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं


इस अवसर पर भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा उठ रहा है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गोवर्धन वैष्णव, पूर्व भाजपा नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, मांडलगढ़ पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहिर, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, प्रतिनिधि बाबूलाल तेली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया

वार्षिकोत्सव के तहत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, नाटक एवं समूहगान प्रमुख रहे। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया समारोह में भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, क्षेत्रवासी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया इस दौरान ग्रामीण ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह राणावत भंवर जाट सुवा लाल जाट शैतान सिंह भगवती लाल प्रजापत विक्रम सिंह झोपड़ा बद्री सुथार पूषा लाल जाट राजेंद्र सिंह नवरत्न सिंह पुरुषोत्तम पारीक सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
