कांटी में कई विकास कार्यों का शिलान्यास, कांटी प्रीमियर लीग का हुआ भव्य समापन ,,,विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी -विधायक गोपीचंद मीणा

BHILWARA
Spread the love


विक्रम सिंह / विनोद शर्मा

पारोली क्षेत्र के कांटी ग्राम में आज विकास और उत्सव का संगम देखने को मिला एक ओर जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कांटी में कक्षा कक्ष हॉल सहित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर कांटी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह भी उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा तथा कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके आगमन पर ग्रामीणों व युवाओं ने पारंपरिक स्वागत किया। विधायक और प्रधान को ऊंट पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा गांव उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया


शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जहाजपुर-कोटड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी शिक्षा, सड़क, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा उन्होंने विद्यालय में नए कक्षा कक्ष हॉल के निर्माण को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा ने भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा इस दौरान कांटी ग्राम पंचायत प्रशासक रतन लाल बलाई के नेतृत्व में विधायक गोपीचंद मीणा व प्रधान करण सिंह बेलवा को हनुमान जी का गद्दा भेट किया कांटी प्रीमियर लीग के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीण, खिलाड़ी व विद्यार्थी उपस्थित रहे
कांटी में आयोजित इस कार्यक्रम ने जहां विकास की नई सौगात दी, वहीं खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन प्रदान किया।

पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा प्रधान करण सिंह बेलवा प्रहलाद सेन सुरेश पाराशर उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर जहाजपुर प्रधान प्रतिनिधि किशोर शर्मा कोठाज प्रशासक गोपाल सिंह कानावत मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल धाकड़ कैलाश तिवाड़ी योगेंद्र सिंह समप्त सुवालका कैलाश सुवालका प्रशासक रतन लाल बलाई पीलू पारीक सांवर लोधा शंकर किर महावीर गगरानी राम लाल लोधा  गोपाल वैष्णव बर्मा नाथ आदि जनप्रतिनिधि रहे मौजूद