कोटाज में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 18 बालिकाओं को मिली निशुल्क साइकिलें

BHILWARA
Spread the love


विक्रम सिंह राठौड़

पारोली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटाज में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के तहत 18 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं साइकिलें प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोटाज के प्रशासक गोपाल सिंह कानावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में धर्मचंद जीनगर, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, महेशचंद्र काबरा, राघव आचार्य एवं सत्यनारायण सुथार शामिल रहे मंच संचालन भंवर लाल मीणा ने किया


मुख्य अतिथि करण सिंह बेलवा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने बालिकाओं को नियमित अध्ययन कर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया


कोठाज प्रशासक गोपाल सिंह कानावत ने संबोधित करते हुए कहा ग्राम पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हे व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर काम किया हे  कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर प्रधान बेलवा ने ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खोलने की घोषणा की उन्होंने कहा कि पुस्तकालय की स्थापना से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य अध्ययन सामग्री का लाभ मिलेगा इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया