राम डूंगरी महादेव मंदिर पर 16 को भजन संध्या,17 फरवरी को मेला।

BHILWARA
Spread the love


महावीर वैष्णव महुआ
महुआ कस्बे के निकटवर्ती राम डूंगरी महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी जोरो से चल रही हैं।शिवरात्रि पर्व को लेकर राम डूंगरी महादेव मंदिर की पहाड़ी रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही हैं।शिवरात्रि पर्व पर 16 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन होगा

जिसमें गायक कलाकार सुप्रसिद्ध भजन गायक माया गुर्जरी,रघुनाथ गुर्जर,पारस गुर्जर सोडास, नृत्यांगना अनू,नीलू भीलवाड़ा,कॉमेडी कमल ठाला चित्तौड़,भजनों की प्रस्तुति देगे।17 फरवरी को राम डूंगरी महादेव मंदिर के  डूंगरी से नीचे प्रांगण में एक दिवसीय मेला लगेगा जिसमें डॉलर,चक्री, जुले,सहित कई प्रकार की दुकान लगेगी।