18 फरवरी से 36 घंटे बंद रहेगी चम्बल पेयजल आपूर्ति, शहर सहित जिले में सप्लाई रहेगी प्रभावित

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा ।
चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत जिले में की जा रही पेयजल आपूर्ति 18 फरवरी को 36 घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। परियोजना के फेज-I, पैकेज-I एवं II के तहत रॉ एवं क्लियर वॉटर पंपिंग तथा ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ-साथ आरोली स्थित जल शोधन संयंत्र (WTP) के वार्षिक रखरखाव एवं प्रिवेंटिव मेंटेनेंस कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।



जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खंड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से 36 घंटे का शटडाउन रहेगा। इसके कारण 18 फरवरी की सांय से 20 फरवरी की प्रातः तक भीलवाड़ा शहर सहित जिले में चम्बल से होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।



विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि शटडाउन से पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण कर लें तथा जल का उपयोग मितव्ययता से करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।