शैक्षणिक जगत में आसींद का मान:डॉ. विकास टेलर का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में स्वीकृत

BHILWARA
Spread the love


आसींद । शिक्षा के क्षेत्र में आसींद ब्लॉक के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, आसींद के उप प्रधानाचार्य डॉ. विकास टेलर द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोध पत्र (Review Article) को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिका ‘आर्काइव्स ऑफ करंट रिसर्च इंटरनेशनल’ (Archives of Current Research International) में प्रकाशन के लिए आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है।

जैविक विज्ञान के शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा शोध पत्र डॉ. विकास टेलर और उनके साथी शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए इस शोध पत्र का शीर्षक “Methodology for Writing Review Articles in Biological Sciences: A Systematic and Scholarly Guide” है। यह लेख विशेष रूप से जैविक विज्ञान (Biological Sciences) के क्षेत्र में नए शोधार्थियों के लिए एक व्यवस्थित और विद्वतापूर्ण मार्गदर्शिका के रूप में कार्य करेगा, जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले समीक्षा लेख लिखने में मदद मिलेगी।

कठिन पीयर-रिव्यू प्रक्रिया के बाद मिली सफलता जर्नल के मुख्य प्रबंध संपादक डॉ. एम. बी. मोंडल द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, इस शोध पत्र ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कठोर ‘पीयर-रिव्यू’ (Peer Review) और संपादकीय समीक्षा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया है। यह लेख जर्नल के वॉल्यूम 26, अंक 2 (2026) में प्रकाशित किया गया है। साझा सहयोग से मिली उपलब्धि इस शोध कार्य में डॉ. विकास टेलर के साथ देश के विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ भी शामिल जयदीप कुमार साहू (मध्य प्रदेश), अनीता सुरेशराव (मध्य प्रदेश), सरस्वती माझी व संजीत कुमार (ओडिशा), राखी डिमरी (उत्तराखंड), भगवती प्रसाद शर्मा (हिमाचल प्रदेश), अर्जुन पात्रा (पश्चिम बंगाल)
डॉ. विकास टेलर की इस वैश्विक उपलब्धि पर स्थानीय शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस सफलता से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत शिक्षकों के लिए भी यह अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगा।