आसींद । भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डीएमएफटी फंड के माध्यम से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, आसींद में दो टॉयलेट यूनिट के निर्माण हेतु 7,44,000 रुपये (7.44 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

विधायक जब्बर सिंह सांखला का जताया आभार
इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. तुलसीराम कुमावत ने क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से विद्यालय में स्वच्छता सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए यह बजट आवंटित हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


DMFT गवर्निंग काउंसिल से मिली मंजूरी
भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश (क्रमांक 224, दिनांक 25.02.2026) के अनुसार, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) की मांग पर आगामी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अनुमोदन की प्रत्याशा में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्य: टॉयलेट यूनिट निर्माण (क्रमांक 32)
कुल राशि: 7.44 लाख रुपये
स्थान: स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, आसींद
इस निर्णय से न केवल मॉडल स्कूल बल्कि क्षेत्र के अन्य 202 कार्यों को भी गति मिलेगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

