भीलवाड़ा, त्रिशला महिला मंडल, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर का फागोत्सव एवं वरिष्ठ नारी सम्मान समारोह सानंद संपन्न हुआ जिसमें लगभग 50 सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।


सभी महिलाओं ने फूलो की होली खेलकर फागोत्सव मनाया एवं मंडल की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन सरला चूड़ीवाल द्वारा किया गया एवं अंत में अध्यक्ष सुशीला छाबड़ा द्वारा सभी को धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

