बिजोलिया।
हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर श्री बाबा रामदेव जी एवं श्री चैतन्य कानिफनाथ जी को समर्पित छोटा रुणीजा धाम, नया नगर में 19 मार्च को भजन सम्राट गोकुल शर्मा की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


छोटा रुणीजा धाम के गादीपति हीरालाल जोगी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दातार भक्तों की ओर से हाड़ौती के चार जिलों में आमंत्रण यात्रा निकाली गई, जिसे भक्तों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अब यह यात्रा मेवाड़ क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

कार्यक्रम के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। इस दौरान गादीपति हीरालाल जोगी, राजपाल नाथ महाराज (हरियाणा), डॉ. दुर्गा शंकर मेहर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, मुकेश धनोपिया, वेद प्रकाश तिवाड़ी और नवीन धनोपिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
