फुलिया कलां पुलिस की अवैध बजरी खनन पर दबिश, 4 वाहन जप्त…प्रकरण दर्ज।

BHILWARA
Spread the love



फुलिया कलां @(किशन वैष्णव)फुलिया कलां पुलिस ने खारी नदी में अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए विशेष कार्रवाई की है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में यह अभियान आयोजित किया गया। थाना फुलिया कलां के थानाधिकारी भवानी सिंह प्रशिक्षु आरपीएस  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खारी नदी के विभिन्न हिस्सों में दबिश दी।

इस दौरान ग्राम बागथला के पास 3 ट्रेक्टर मय ट्रॉली और ग्राम खेडाहेतम के पास 1 1 ट्रेक्टर मय लोडर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए। सभी वाहनों को थाना परिसर में खड़ा किया गया और माइनिंग विभाग को सूचना दी गई।मामले में पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के अलग अलग प्रकरण कुल 4 प्रकरण दर्ज किए और अनुसंधान शुरू किया गया।

वाहन मालिकों की तलाश जारी है।फुलिया कलां पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की टीम में प्रशिक्षु आरपीएस थानाधिकारी भवानी सिंह,सहायक उप निरक्षक भागचंद वैष्णव, हेड कांस्टेबल महावीर सिंह, प्रभुसिंह,कांस्टेबल किशोर,नरसी, महेन्द्र,भवानी प्रताप और जगदीश शामिल थे।