चंवरा हनुमानजी मंदिर परिसर में गाडरी समाज की अहम बैठक, सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा — नई समिति का गठन

BHILWARA
Spread the love


बड़लियास (रोशन वैष्णव)।
बड़लियास के निकट स्थित चंवरा हनुमानजी मंदिर परिसर में रविवार, 8 मार्च 2026 को धनघर गाडरी समाज आम चौखला की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली, जिसमें समाज के कई गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने भाग लिया।
बैठक में समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही झरना महादेव सेवा समिति, कोटाज श्याम सेवा समिति एवं हरणी महादेव सेवा समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
इस अवसर पर सिंगोली श्याम गाडरी समाज सेवा समिति (तहसील माण्डलगढ़–कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—


अध्यक्ष: महेन्द्र गाडरी (खटवाड़ा)
उपाध्यक्ष: भंवरलाल गाडरी (जीवा का खेड़ा)
सचिव: भेरूलाल गाडरी (सुरास)
सहसचिव: शिवकुमार गाडरी (गेगा का खेड़ा)
कोषाध्यक्ष: सोहन गाडरी (खारों का खेड़ा)
मंत्री: अजय गाडरी (बड़लियास)
महामंत्री: शंकर गाडरी (हिंगोनिया)
शिक्षा मंत्री: भंवर गाडरी (सुरास)
प्रकोष्ठ प्रभारी: विनोद गाडरी (बरूंदनी)
सोशल मीडिया प्रभारी: रामलाल गाडरी (मुरलिया)
संरक्षक: रामेश्वर गाडरी (खारों का खेड़ा)
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने नवगठित समिति को समाज हित में कार्य करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने समिति के गठन पर सहमति जताते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।