*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
बनेड़ा नेटबॉल क्लब अध्यक्ष भैरू सिंह राणावत ने बताया कि खिलाड़ी अमन का एक बार फिर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 मार्च से 13 मार्च तक सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।


अमन इससे पूर्व प्रथम सीनियर नेशनल मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता, बेंगलुरु में भाग ले चुका है। इसके बाद उसने 38वें राष्ट्रीय खेल, देहरादून (उत्तराखंड) में भी शानदार प्रदर्शन किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते अब उसका चयन विश्वविद्यालय स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, ईगल क्रिकेट क्लब सचिव महेंद्र सिंह राठौड़, सुमंत सिंह, नारायण आचार्य, आरिफ खान, राहुल सोनी सहित खेल प्रेमियों ने अमन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अमन की सफलता में कठोर प्रशिक्षण, मेहनत और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
