बिजोलिया। शुभम जैन ।
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के पावन जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सुबह 5 बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।


जानकारी के अनुसार प्रभातफेरी बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर नगरपालिका चौक होते हुए तेजाजी चौक तक जाएगी और वहीं से पुनः उसी मार्ग से वापस बड़ा मंदिर पहुंचेगी।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी साधर्मी बंधुओं से समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालु भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ नगर में धार्मिक वातावरण का संदेश देंगे।
