शीतला सप्तमी पर बाकरा में रंगों के बीच गूंजा कवि सम्मेलन, हास्य-व्यंग्य से झूमे ग्रामीण

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ
क्षेत्र के बाकरा गांव में शीतला सप्तमी और होली के अवसर पर रंग-गुलाल के साथ चारभुजा मंदिर के स्थान पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कवियों की हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार रस से भरपूर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को रंगीन और आनंदमय बना दिया।


होली की शुरुवात कवि आशीष राज ने सरपंच चुनाव की राजनीति पर अपनी व्यंग्य रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं कवि मनीष राज ने राजनीति पर हास्य-व्यंग्य पैरोडी और श्रृंगार गीत सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए अंत में
राष्ट्रीय कवि राजकुमार बादल ने राजस्थानी होली गीत “ साजन था बिन अबके होली मोली मोली लाग री” तथा अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं के माध्यम से युवाओं को आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेन , सांवरिया सालवी ,किशन सिंह , रामपाल शर्मा , कमलेश तेली , जेपी सालवी शिव प्रजापत , दीपक गगरानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए गांव में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया