बिजौलिया में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक और बिजली विभाग के मामलों का हुआ समाधान

BHILWARA
Spread the love

बिजौलिया । न्यायालय परिसर बिजौलिया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सबा परवीन कागजी ने की।

लोक अदालत में कुल 52 फौजदारी प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें से एनआई एक्ट के 16, अन्य फौजदारी के 4 तथा सिविल के 2 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 27 लाख 30 हजार 100 रुपये की राशि का निस्तारण हुआ। इसके अतिरिक्त बैंकों के 150 प्रकरण तथा बिजली विभाग के 247 प्रकरणों का भी समाधान किया गया, जिनमें 12 लाख 74 हजार 292 रुपये की राशि का निस्तारण हुआ।

लोक अदालत में तहसीलदार ललित कुमार डीडवानिया, रीडर गोपेश कुमार शर्मा, निजी सहायक दिलखुश मीणा व हिमांशु उपाध्याय, होमगार्ड अनवर हुसैन, पीएस बिजौलिया रामदयाल चौधरी, पीएलवी रामबाबू माथुर व सुनीता नायक उपस्थित रहे।

इस दौरान अधिवक्ता सुमित जोशी, सुनील कुमार जोशी, पंकज धाकड़, दीपक मीणा, ब्रह्मप्रकाश तिवारी, प्रदीप शर्मा, नरेश तंवर, मुकेश कुमार धाकड़, सुनील कुमार बाकलीवाल, जसवंत सिंह सोलंकी, सुनील एडवोकेट तथा गोपाल लाल लखारा (एसबीआई प्रबंधक), साधना सोनी (उप प्रबंधक एसबीआई), रोहित सिंह (बीओबी प्रबंधक), ललित मेवाड़ा (एईएन एवीवीएनएल), हेमंत नावर (जेईएन एवीवीएनएल) व रवि चमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान की गई।