विश्व आयुर्वेद परिषद स्थापना दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, 42 मरीजों को मिला लाभ

BHILWARA
Spread the love

बिजोलिया। नरेश धाकड़

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष एवं विश्व आयुर्वेद परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं विश्व आयुर्वेद परिषद, चित्तौड़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में वातरोग, उदर रोग, गुदा रोग, ज्वर, स्त्री रोग सहित विभिन्न समस्याओं से ग्रसित कुल 42 रोगियों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियों के साथ दिनचर्या, आहार-विहार एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. संजय नागर ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है।

शिविर में डॉ. अजय यादव, डॉ. रिजवाना खान एवं कंपाउंडर संजू गुर्जर सहित समस्त स्टाफ ने सेवाएं प्रदान कीं।