बैंड-बाजों और जयकारों के बीच नगर में गूंजा उत्सव, मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक भोज
जहाजपुर (भीलवाड़ा फोकस, गजानंद जोशी)।
क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई जयकारों के बीच आगे बढ़ी।
शोभायात्रा के दौरान महिला और पुरुष भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए, जिससे वातावरण उत्सवमय बन गया।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में समाजजनों द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लोकेश शर्मा, मुकेश व्यास, महावीर चास्टा, गोविंद शर्मा, विजय शर्मा, विजय चास्टा, अभिषेक शर्मा, रोहित व्यास, कैलाश शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
