बनकाखेड़ा महायज्ञ में अश्व पूजन कर लगाई आहुतियां लगाई, कल यज्ञ लक्ष्मी संग चारभुजानाथ के फेरे व महायज्ञ की पूर्णाहुति होंगी
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में श्री मोचड़िया के मंड देवनारायण भगवान के मंदिर प्रांगण में श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में चल रहे श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ के चौथे दिन स्थापित देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर आहृवान किया, स्तंभ पूजा कर अश्व की पूजन की, 18 जोड़ों ने लगाई आहुतियां । कल शनिवार को दोपहर 2:15 बजे यज्ञ लक्ष्मी और चारभुजानाथ के फेरे होगें, इसके बाद पांच दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति महाआरती के साथ होगी । पूर्णाहुति के बाद प्रसादी का भोग लगाया प्रसादी वितरण की जाएगी, शनिवार रात्रि को पन्ना लाल सालवी एंड पार्टी के द्वारा बगड़ावत कथा का वाचन किया जायेगा । बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल ने बताया कि बनकाखेड़ा गांव में श्री मोचड़िया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पंच कुंडीय स्वाति नक्षत्र वायु देव यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को यज्ञ शाला में जोड़ों ने स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ, माताजी व देवनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की । स्तंभ की पूजन, श्री राम स्तुति कर अश्व की पूजा अर्चना की । महायज्ञ में बानोड़ा बालाजी आचार्यस्व एवं पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 18 जोड़ो ने हवन कुंड में भगवान श्री राम, शिवजी व षोडश मातृका सहित अन्य देवी-देवताओं की 1008 आहुतियां लगाई । इस दौरान सभी जोड़ों ने चारभुजानाथ, देवनारायण व बालाजी से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो देवनारायण भगवान, बानोड़ा बालाजी व चारभुजा नाथ के दर्शन करने के साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे हैं । रात्रि में लगने वाले मेले में बड़ी संख्या में आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं, जो मेले में खरीददारी करने के साथ ही यहां लगे रहे डॉलर, चकरी और झूले का आनंद ले रहे हैं । वहीं गुरुवार रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें विजया किशोरी एंड पार्टी के द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने झुमने लगे ।।
