ग्रामीणों ने की बाईपास की मांग,सांसद अग्रवाल ने दिलाया भरोसा
भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे 148 डी पर फोर लाइन रोड चौड़ाइकरण को लेकर शुक्रवार को रोड प्रभावित लोगों ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल से मुलाकात की,पडेर क्षेत्र से बाईपास निकलवाने की मांग की ताकि पडेर का मार्केट यथावत रह सके,पडेर निवासी राजमल माली के नेतृत्व में गणमान्य लोगों द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई में अपनी बात रखी गई,इस दौरान सांसद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे अधिकारियों से बात कर सभी लोगो को आश्वासित किया,ओर कहा की एक बार फिर सर्वे करवाया जाएगा,वही ग्रामीणों की मांग पर बाईपास निकलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा,इस दौरान लोकेश कुमार शर्मा,कैलाश चंद्र तिवारी,अजय सुवालका, दिनेश सुवालका,सोनु शर्मा,योगेश शर्मा,किशन दाधीच,रमेंशचंद्र शर्मा,राजेश पाराशर सहित महिला पुरुष मौजूद रहे।
