*पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सम्पूर्ण राजस्थान मे ग्राम सभाओ का किया बहिस्कार*

BHILWARA
Spread the love

*पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले सम्पूर्ण राजस्थान मे ग्राम सभाओ का किया बहिस्कार*
मांडलगढ़। आज सम्पूर्ण राजस्थान में ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत ग्राम सभाओ का आयोजन करना था इसके सन्दर्भ मे विभागीय आदेश जारी किये गए थे परन्तु सम्पूर्ण राजस्थान के पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित जायज मांगे जिसके तहत पदनाम परिवर्तन सहित कार्य विभाजन एवं अन्य मांगो के सन्दर्भ में सरकार के उच्च स्तर पर कही बार ज्ञापनो के माध्यम से अपनी बात रखी लेकिन सरकार के द्वारा उस पर कोई निर्णय नहीं किया इस कारण आज सभी जगह ग्राम सभाओ का बहिस्कार किया गया है. पंचायतीराज मंत्रालयिक संघर्ष समिति के….. प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव ने बताया की विभाग की सम्पूर्ण योजनाओं का कार्य फिल्ड में हम करते है परन्तु विभाग से हमारे पक्ष में आज तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है जो की विभाग के दोहरे आचरण को दर्शाता है। संघ के…. प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम अहीर ने कहा की अब हम जब तक विभाग हमारी सम्मान जनक मांगो पर निर्णय नहीं करेगा तब तक हम फिल्ड का कोई कार्य नहीं करेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार भट्ट.. ने बताया की हम विभाग की सभी योजनाओं का कार्य बिना अधिकारों के कर रहे है ताकि आम जन को राहत मिल सके परन्तु विभाग हमारे साथ सौतेला व्यव्हार कर रहा है जो निंदनीय है। संघ के. ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर तेली… ने बताया की प्रदेश स्तर के आह्वान पर आंदोलन को ओर मजबूत किया जायेगा। आज के बहिस्कार कार्यक्रम मे… रतनलाल जाट रमेश मीणा कैलाश धाकड़ गोवर्धन पुरी मंजू तेली रेनू पारीक मुकेश खटीक पदाधिकारी उपस्थित रहे।