बिजोलिया में साँवरिया जी दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी , 11 लोग बाल बाल बचे
बिजोलिया : रमेश गुर्जर
टोंक से साँवरिया जी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार शनिवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। घटना थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। अचानक सड़क पर नीलगाय के सामने आने से वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई।
हादसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

