मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love

मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। पारोली थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन एवं वृताधिकारी कोटड़ी सुरेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सियाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जानकारी के अनुसार रामलक्ष्मण पुत्र रामरतन वैष्णव निवासी बागुदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मार्च को दोपहर करीब 2:30 से 3:20 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री चारभुजा नाथ मंदिर बागुदार से मूर्तियों पर सजे चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान में चांदी का छत्र, आरती तथा चांदी की गाय सहित अन्य आभूषण शामिल थे।

मामले में  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर गहन विश्लेषण किया।

जांच के दौरान अशोक पुत्र भूरा लाल सोनी (55) निवासी बडलियास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए आभूषण बरामद कर लिए।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सियाराम के नेतृत्व में मुशी खां, रामेश्वर लाल, शैतान सिंह (विशेष योगदान), मनीष कुमार, भागीरथ, बंजरग लाल, सुशील कुमार, गणपत एवं प्रवीण सहित टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।