महुआ में महिलाओं ने की गणगौर की पूजा,ईशर गणगौर की रावला से गणगौर चौक तक निकली सवारी ।
महावीर वैष्णव महुआ
कस्बे में महिलाओं ने शनिवार को गणगौर का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया।महिलाए सोलह श्रृंगार करके गणगौर माता की शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। महिलाओं ने आटा,बेसन, और मैदा से गणगौर माता के लिए पकवान बनाए और गणगौर के भोग लगाया। महिलाओं ने गणगौर माता की कहानी सुनी और सुनाई ।वहीं गणगौर माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने घर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। कस्बे में रावला से गणगौर चौक तक ईशर गणगौर की निकाली सवारी गणगौर की शोभायात्रा में महिलाओं ने सज धज कर शोभायात्रा में शामिल हो कर नाच गान का आनंद लिया।
