ऊपरमाल गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, बनवारी लाल अध्यक्ष , सुनील बने महासचिव
बिजोलिया। ऊपरमाल गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज के वार्षिक चुनाव गौतम वाटिका, इंदिरा कॉलोनी में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से बनवारी लाल शर्मा को अध्यक्ष पद पर चुना गया, जबकि एडवोकेट सुनील कुमार जोशी को महासचिव निर्वाचित किया गया।
चुनाव के साथ ही समाज की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, शांति लाल गुरुजी, मांगीलाल शर्मा और वेदप्रकाश तिवाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में देवकीनंदन बिलू एवं शिवनारायण तिवारी को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शर्मा तथा प्रवक्ता के रूप में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा को दायित्व मिला।
मीडिया प्रभारी के रूप में मानव तिवारी को नियुक्त किया गया, जबकि गौतम वाटिका प्रमुख के रूप में अरुण गुरुजी, रमेश शर्मा एवं शिरीष तिवारी को जिम्मेदारी दी गई। निर्माण समिति में ओम प्रकाश बिलू, महेंद्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, बनवारी लाल शर्मा (थड़ोदा), कमलेश शर्मा, जितेश गुरुजी, उमेश जोशी, विनोद गुरुजी एवं भोलू व्यास को शामिल किया गया।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश व्यास एवं महिला मंडल अध्यक्ष के रूप में चंदकला शर्मा को नियुक्ति दी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गौतम उपाध्याय, प्रभाशंकर शर्मा, मोनू शर्मा, दीपक जोशी, पूरन तिवारी, घनश्याम शर्मा, रामपाल शर्मा, विश्ववेश पांडे, अखिलेश बिलू, प्रकाश शर्मा, मोनू व्यास, किशन त्रिपाठी एवं कैलाश शर्मा (माल का खेड़ा) को शामिल किया गया।
विधि सलाहकार के रूप में ब्रह्म प्रकाश तिवारी, सुमित जोशी, निर्मल जोशी, प्रदीप शर्मा एवं गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया। वहीं संरक्षक मंडल में पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी, मोहन लाल जोशी, रमेश गुरुजी, शांति लाल जोशी, भवानी शंकर शर्मा, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, डॉ. शक्ति नारायण शर्मा एवं लादू लाल देरा श्री को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव के सफल आयोजन पर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।
