सिंगोली चारभुजा में रक्तदान शिविर 29 मार्च को

BHILWARA
Spread the love

सिंगोली चारभुजा में रक्तदान शिविर 29 मार्च को

आकोला )रमेश चंद्र डाड)सिंगोली श्याम फूलडोल महोत्सव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन सिंगोली श्याम मंदिर परिसर स्थित पाराशर धर्मशाला में किया जाएगा। गोपाल विजयवर्गीय नंदराय ने बताया कि सिंगोली श्याम मित्र मंडल, सिंगोली श्याम सेवा संस्थान, सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा व सभी सिंगोली श्याम भक्तजनों के तत्वावधान में सिंगोली श्याम मंदिर प्रांगण पाराशर समाज धर्मशाला में 29 मार्च रविवार प्रातः 9 बजे से 6 बजे तक सिंगोली श्याम दरबार में जरूरतमंदों की सेवा में रक्त समर्पित कर मानव सेवा का संकल्प लेकर सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।