सीताकुंड महादेव में मीणा समाज की अहम बैठक, शिक्षा और सुधार पर जोर
बिजौलिया। मानव तिवारी
क्षेत्र के सीताकुंड महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मीणा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सोजी राम मोटिस ने की और इसमें समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
बैठक में समाज सुधार को प्राथमिकता देते हुए कुरीतियों को समाप्त करने और शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से युवाओं को शिक्षित करने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।
सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के तहत वर-वधुओं का पंजीकरण भी किया गया, जिससे आयोजन को व्यवस्थित रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस दौरान सोजी राम, कैलाश, भंवरलाल, प्रमोद, वेदलाल, रतिराम, राजू, प्रकाश सहित कई समाजबंधुओं ने अपने विचार और सुझाव रखे।
