*नवरात्रि को लेकर चंवरा के हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद छप्पन भोग का भव्य आयोजन*

BHILWARA
Spread the love

*नवरात्रि को लेकर चंवरा के हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद छप्पन भोग का भव्य आयोजन*

बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चंवरा के हनुमान मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आज मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 9:15 बजे विधि-विधान से महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया।
महाआरती के उपरांत भगवान हनुमान को श्रद्धापूर्वक विशाल छप्पन भोग अर्पित किया गया। विविध प्रकार के पकवानों से सजे भोग ने भक्तों का मन मोह लिया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।