पीएम श्री विद्यालय बाकरा का  परीक्षा परिणाम, 97.71%  रहा , छात्र गोविंद प्रजापत ने 96.83% अंक के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया

BHILWARA
Spread the love

पीएम श्री विद्यालय बाकरा का  परीक्षा परिणाम, 97.71%  रहा , छात्र गोविंद प्रजापत ने 96.83% अंक के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया

शक्करगढ़
क्षेत्र के राजकीय पीएम श्री विद्यालय बाकरा ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.71% परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विद्यालय के होनहार छात्र गोविंद प्रजापत ने 96.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं निशा कुमारी मीना ने 86.50% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा साधना बारेठ ने 82.50% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विशेष बात यह रही कि शिक्षक बजरंग लाल प्रजापत के सुपुत्र गोविंद प्रजापत ने टॉप कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 10 में कुल 48 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 27  छात्र-छात्रा ने प्रथम श्रेणी, 18 ने द्वितीय श्रेणी एवं 2 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।