जैन संत मुनि प्रणम्य सागर ससंघ का कल होगा बिजोलिया में मंगल प्रवेश
बिजौलिया। शुभम जैन ।
श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र में मुनि प्रणम्य सागर महाराज संसंघ का बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश होगा। इसको लेकर जैन समाज एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगल प्रवेश सुबह 8 बजे से सेठिया सर्किल, शक्करगढ़ चौराहे से प्रारंभ होकर तीर्थ क्षेत्र तक पहुंचेगा। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर मुनिश्री के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।
