भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा शहर की उपनगर सांगानेर में प्राचीन प्रसिद्ध धर्मस्थल खाखरा वाला देवता स्थान पर मंगलवार को कन्या पूजन के साथ विधिवत नवरात्र महोत्सव का पूर्णाहुति होगी। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि प्राचीन धर्मस्थल पर हर साल की भांति इस बार भी नरवर नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति तेरस के दिन होगी। मंगलवार 31 मार्च को प्रातःकाल मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक होगा। नमक चमक अभिषेक के बाद 501 कन्याओं का पूजन होगा। इस मौके पर महा आरती के बाद भंडारा भी होगा।
