बिजोलिया । नगरपालिका क्षेत्र में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार, 1 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक 11 केवी फीडर तेजाजी चौक से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता हेमन्द्र नावर ने बताया कि यह कार्य विद्युत लाइन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
