भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को पडेर रोडवेज बस स्टैंड पर माली समाज द्वारा बने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा एवं सौंदर्य करण का अनावरण किया गया,वही प्रतिमा अनावरण के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा शनिवार सुबह 11बजै अनावरण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित थे,लेकिन सासद एवं विधायक के नहीं पहुंचने से पहले ही समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हुआ,वही लोगों में यह चर्चा का विषय रहा की स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा को प्रतिमा अनावरण हेतु आमंत्रित किया गया था ओर उनके आने से पहले ही अनावरण कर दिया गया वही इस विषय पर समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता सुरेश माली ने बताया यह प्रोग्राम सुबह शुभ मुहूर्त के साथ संपन्न हुआ इसलिए कार्यक्रम में विधायक साहब नहीं पहुंच पाए,यह कार्यक्रम सुनिश्चित समाज के पच पटेलो द्वारा किया जाना था ओर इसी प्रकार से हर्षउल्लास के साथ संपन्न हुआ है।
