राजस्थान पुलिस दिवस पर जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित,

BHILWARA
Spread the love

प्रिन्स गिरी प्रथम

भीलवाड़ा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भीलवाड़ा पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान दल) हेमंत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 134 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणाम तत्काल तैयार कर सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर के कक्षा 12 के छात्र प्रिन्स गिरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग के छात्र आयूष शर्मा द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालीखेड़ा की छात्रा रजनी वैष्णव तृतीय स्थान पर रहीं।

इसके अतिरिक्त मैना प्रजापत, अंकित विष्णोई, हेमेन्द्र सिंह, अब्बास अली एवं दीपिका तेली को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।