15 साल बाद सुधरेगी देवनारायण सागर बांध की हालत, 90 लाख से होगा जीर्णोद्धार

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़ |
करीब 15 साल बाद उरना गांव स्थित देवनारायण सागर बांध की तस्वीर बदलने जा रही है। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीना ने बुधवार को बांध के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का 90 लाख रुपए की लागत से शिलान्यास किया।
विधायक के आगमन पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल नजर आया। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौके पर उमड़ पड़े और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। महिलाओं ने बंद पड़े मनरेगा कार्यों को फिर से शुरू कराने की मांग की। इस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जहाजपुर विकास अधिकारी को मनरेगा कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम का संचालन  प्रधानाचार्य धर्मचंद मीना ने किया। इस दौरान किशोर शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रामकुवार मीना, रामगोपाल शर्मा, रमेश काष्ठ, राकेश खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक गोपीचंद मीना ने कहा कि उनकी सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पहले रात में शिलान्यास और उद्घाटन होते थे, जिससे कई काम अधूरे रह जाते थे, लेकिन अब विकास कार्य दिन में जनता के बीच पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं।