शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) में संगठन विस्तार को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी विभाग की नई जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां जिलाध्यक्ष रामलाल जाट की अनुशंसा पर संगठन महासचिव सागर मावर द्वारा अनुमोदित की गई हैं।
ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर रूपचन्द धाकड़, मोतीलाल जाट, शंकर सिंह राठौड़, शंकर लाल गुर्जर, प्रहलाद कुमावत, रतन गाडरी, मनोहर लाल अहीर, रामेश्वर लाल जाट, भैरूलाल कुमावत, भैरूलाल गुर्जर, लक्ष्मण जाट, राकेश लोहार एवं राणे खां सिंधी को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार महासचिव पद पर सुरेश वैष्णव, उदयलाल धाकड़, भागचंद जाट, रामपाल तेली, कालूराम बंजारा, बाबूलाल कुमावत, अशोक कुमार चाडा, देवकिशन गाडरी, पारसमल जाट, केशर लाल जाट, कैलाश चंद्र गुर्जर, सांवरलाल गाडरी, संजय सोनी एवं जसवंत सिंह सोलंकी को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर राजेन्द्र वैष्णव, रामलाल गुर्जर, अशोक कुमार टेलर, खेमराज माली, रविशंकर गिरी, रामरतन कुमावत, राकेश धातरवाल, हेमराज कुम्हार, अमरचंद गुर्जर, राजू जाट, सूरज सोनी, शिवराज कुमावत, फतेह लाल सेन एवं जमना लाल भाट को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। करेडा में धर्माराम रायका, बनेड़ा में रामराज दरोगा, मांडलगढ़ में कमलेश कुमार गुर्जर, शाहपुरा में रामगोपाल सेन, हुरड़ा में धनश्याम माली, गंगापुर में मांगीलाल गाडरी, रायपुर में लादूलाल गुर्जर, बिजोलिया में संजय कुमार मालवीय, मांडल में लक्ष्मण कीर तथा आंसीद ब्लॉक में भंवरलाल गुर्जर को अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष कुमावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया है।
