BHILWARA

निशा कँवर गौड़ दूसरी बार प्रदेश महामंत्री नियुक्त



भीलवाड़ा
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की बैठक जोधपुर स्थित रावणा राजपूत भवन शिव बगीची मैं आयोजित हुई जिसमे संस्थान प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला, प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, महिला प्रदेश महामंत्री अनीता कँवर चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह, जोधपुर जिलाध्यक्ष शिवदान सिंह भाटी, अनिल सिंह बडगुर्जर सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे| बैठक के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता कँवर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला कि सहमती से संस्थान के विधान मे वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए भीलवाड़ा से निशा कँवर गौड़ व जोधपुर से गिरिजा भाटी को महिला प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है तथा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर सीमा कँवर भाटी को नियुक्त किया है| निशा कँवर गौड़ के संस्थान के प्रति समर्पण व कार्यों को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार महिला प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है|
    निशा कँवर गौड़ ने बताया कि वह संस्थान के विधान मे पूर्ण आस्था और विश्वास रखते हुए संस्थान के प्रति कार्य करेगी|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!