शक्करगढ़। ग्राम पंचायत बाकरा में शनिवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन प्रशासक निशा देवी मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किए।
बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने स्वच्छ भारत मिशन, अधिकाधिक पौधरोपण और विकसित भारत विजन 2047 के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलाई। वहीं सीएचओ अनीता गुर्जर ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जागरूक करते हुए सभी को शपथ दिलाई।
उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी राजस्व गांवों में श्मशान घाट निर्माण, विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने तथा बाकरा में बालिका विद्यालय और बैंक खोलने की मांग को लेकर प्रस्ताव लिखवाए, जिसे ग्रामीणों ने एकमत से समर्थन दिया।
ग्राम सभा में कनिष्ठ लिपिक कांता मीना, वार्ड पंच रत्न लाल प्रजापत, शिवराज मीना, सीएचओ अशोक शर्मा, एएनएम निर्मला मीणा, सोना मीना, आशा सहयोगिनी कांता प्रजापत, पुखराज खटीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
