महिला प्रदेश महामंत्री निशा कंवर गौड का किया स्वागत
भीलवाड़ा
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान की कोर कमेटी बैठक प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में मुरली विलास रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई|
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने बताया कि समिति द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गईं| उपभोक्ताओं को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने संबंधी कार्यशाला आयोजित करने पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किये| एवम् सभी नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण इसी माह में करने का निर्णय लिया गया,नगर निगम द्वारा प्रारंभ किय गए शुल्क की समस्या के लिए उचित कारवाही करने का निर्णय लिया गया उपभोक्ता कल्याण समिति की युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा कंवर गौड को श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की दूसरी बार महिला प्रदेश महामंत्री मनोनित होने पर समिति के पदाधिकारियो ने सम्मान किया साथ ही रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन जिलाध्यक्ष सुनीता कंवर राठौड़ का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया|
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू ने बताया कि जन कल्याण संबंधी मुद्दों पर गहनता से विचार करने पर व उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर चर्चा हुई!
बैठक के दौरान संरक्षक आशा रामावत, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन व राकेश सक्सेना, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, प्रदेश सह सचिव आशीष अग्रवाल,प्रदेश युवाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश युवा सचिव नवरतन बुरड़, जिलाध्यक्ष राजेश पाटनी, जिला सचिव कमलेश बोडाना, महिला जिला सचिव अनीता डीडवानिया, एडवोकेट पीरु सिंह गौड,सहित समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे|
