शक्करगढ़
क्षेत्र के ग्राम बाकरा में राज्य सरकार की ओर से संचालित किसान समृद्धि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता विकास रथ पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
यह रथ अभियान जिला स्तर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। इसी क्रम में ग्राम बाकरा सहित आसपास के गांवों में भी यह रथ पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपीचंद मीणा मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए इस तरह के जागरूकता अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने किसानों से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भी योजनाओं को सरल भाषा में समझाया गया, जिससे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी सीताराम मीना, उप प्रशासक सत्यनारायण शर्मा, जीएसएस अध्यक्ष रामकुवार मीना, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र मीना, नरेंद्र मीना, अमित जागेटिया, मस्तराम मीणा, आदेश मीना, कांता मीना, शिव कुमार प्रजापत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
