*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
बनेड़ा में भारतीय जनता पार्टी बनेड़ा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तर पर मासिक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मंडल कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सदस्यता अभियान एवं सामाजिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल तेली, मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, मंडल महामंत्री राजमल माली, मंडल उपाध्यक्ष भेरूलाल लक्षकार सहित सावर गुर्जर, राजू जाट, गोपाल गुर्जर, कैलाश माली, रामेश्वर बैरवा, मंजू गुर्जर, संतोष सोनी, उषा देवी व्यास, माया कुमावत एवं दिनेश डांगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
