बरूंदनी में आज लगेगी विधायक गोपाल खंडेलवाल की रात्रि चौपाल

BHILWARA
Spread the love



“आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के तहत सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

माण्डलगढ़।  विधायक गोपाल खंडेलवाल आज ग्राम पंचायत बरूंदनी में “आपका विधायक-आपके द्वार” अभियान के तहत रात्रि चौपाल लगाएंगे। यह कार्यक्रम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

विधायक खंडेलवाल शाम 7:30 बजे से ग्राम पंचायत मुख्यालय बरूंदनी में आमजन की समस्याएं सुनेंगे। चौपाल में उपखंड क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे बिजली, पानी, सड़क, राजस्व सहित जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

विधायक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रशासन को सीधे आमजन से जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसके साथ ही किसानों को नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक बरूंदनी ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम भी करेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विधायक ने क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाने की अपील की है।